कानपुर:- पेट्रोल और डीजल मूल्यवृद्धि पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 26, 2020

कानपुर:- पेट्रोल और डीजल मूल्यवृद्धि पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा

पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार हो रही मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ा चौराहा से पैदल वाहन जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। 'डीजल-पेट्रोल के दाम कम करो', 'खेती किसानी पर रहम करो', 'घरेलू गैस सिलेंडरों में लूट बंद करो' और 'लॉकडाउन से पीडि़त जनता व गृहणियों को राहत दो राहत दो' के नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ा चौराहा पहुंचे और वाहनों के साथ पैदल जुलूस निकाला।
राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय को सौंपा
कानपुर संवाददाता :-अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि यूपीए सरकार में जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 107.09 डालर थी तो सरकार ने आम जनता को पेट्रोल 71.41 रुपये और डीजल 55.49 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध कराया था। आज जब कच्चे तेल की कीमत घटकर 40.66 डालर है तो पेट्रोल और डीजल 80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इससे महंगाई चरम पर पहुंचेगी। जनता और किसान परेशान होंगे। कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय को सौंपा। इस अवसर पर शंकरदत्त मिश्र, पूर्व सांसद राजाराम पाल, विधायक सुहैल अंसारी, इकबाल अहमद, अशोक धानविक, अनिल बाजपेई, राजकुमार शुक्ला, महेन्द्र त्रिपाठी, ग्रीन बाबू सोनकर, राजीव द्विवेदी उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार की न्यायिक जांच की मांग
उधर, जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण की अध्यक्ष ऊषा रानी कोरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने रामादेवी चौराहे पर एक दिवसीय उपवास किया। कार्यकर्ताओ ने 69 हजार शिक्षक भर्ती और पशुपालन विभाग में हुए भ्रष्टाचार की न्यायिक जांच की मांग की। जिनके नाम इस भ्रष्टाचार से जुड़ रहे हैं उनके खिलाफ तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल, पूर्व पार्षद बाबूराम सोनकर, धर्मराज ङ्क्षसह, शहर महिला अध्यक्ष शबनम आदिल, जयशंकर द्विवेदी, शिवनाथ नरायण शुक्ला, राजू कश्यप उपस्थित रहे।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages