जालौन, अजय मिश्रा । कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हरकत में आये प्रशासन उप जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, तहसीलदार बलराम गुप्ता, ईओ डीडी सिंह ने मौके पर पहुंचकर महिला के सम्पर्क में आये मैटरनिटी होम, पैथोलॉजी तथा मरीज के घर को सेनेटाइज कराया तथा मरीज के घर के आसपास की गली को बंद करा दिया है।
![]() |
| अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीएम व सीओ। |
महिला के सम्पर्क में आये 25 लोगों के लिए गये जांच के नमूने
जालौन। उप जिलाधिकारी ने बताया कि महिला के सम्पर्क में आये उनकी मां, वहिन, भाई, पुत्र व सास ससुर समेत 25 लोगों के नमूने लिए गये हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है।
पहला मरीज मिलने के बाद मचा हड़कंप
जालौन। क्षेत्र में कोरोना के मरीज की दस्तक होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। अपने सुरक्षित समझ रहे लोग अभी भी खुद की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरत रहे थे। मरीज मिलने के बाद सतर्क हो गये हैं।


No comments:
Post a Comment