स्कूलों में भी हुआ पौधारोपण , संस्था ने अधिकारियों को दिए पौधे
फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल । बीडीएम. म्यू0 कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शिकोहाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राचार्या डाॅ0 नीता सक्सेना के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या ने कहा कि लाॅक डाउन में धरा, वायु, जल प्रदूषण में बेहद कमी आयी है। हमारा पर्यावरण शुद्ध होगा तो हमें यह संजीवनी प्रदान करेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 सीमारानी के निर्देशन में ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे प्रथम स्थान कु0 स्नेहा यादव, द्वितीय स्थान अदिति पालीवाल एवं तीसरा स्थान कु0 इशिता मिश्रा ने प्राप्त किया। निर्णायक डाॅ0 नीलम थी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पौधारोपण किया गया । नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता की अध्यक्षता में शहर में कई पौधे लगाकर आसपास के लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक किया गया । उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और शिवा पर्यावरण कृषि एवं महिला उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में तुलसी के पौधे भेंट कर पर्यावरण दिवस मनाया गया। क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया ( प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड फिरोजाबाद ) और संस्था सचिव रामप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में तुलसी के पौधे भेंट किए गए । इस दौरान तहसीलदार सत्य प्रकाश, नायब तहसीलदार अवनीश यादव थे। एसडीएम ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में पौधे का रोपण करना बहुत जरूरी है। शिक्षक पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, नीरज राजपूत, विकास राठौर, सुमन चौहान, अशोक शुक्ला, दीपक शुक्ला, दीपक यादव, सचिन , आकाश , गगन, शिवम शुक्ला आदि मौजूद रहे।


U78P03
ReplyDelete