सड़क में गड्ढे या गड्ढों में है सड़क ..... - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2020

सड़क में गड्ढे या गड्ढों में है सड़क .....

लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन , मरम्मत की मांग की 
गहरे गड्डों में फंसते हैं वाहन  

शिकोहाबाद ( फ़िरोज़ाबाद ), विकास पालीवाल   ।  नगर में इस समय हाईवे पर ओवरब्रिज बनने का काम चल रहा है । इसकी वजह से  लोगों को भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है । एटा चौराहा के निकट सर्विस रोड पर लगभग 1 किलोमीटर का क्षेत्र गड्ढों में तब्दील हो चुका है , यदि कहा जाए कि गड्ढों में सड़क है या सड़क में गड्ढे ... तो कोई बेमानी नहीं होगी , क्योंकि एटा चौराहा से एचकेएच फार्म हाउस की तरफ जाने वाली सड़क पर काफी गड्ढे हो
चुके हैं । गड्ढे इतने गहरे हैं कि बड़े वाहन तक इनमें फंस जाते हैं । इसके चलते लोगों को भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है । आए दिन यहां पर जाम की समस्या बनी रहती है तथा पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है तब जाम खुलवा पाते हैं । भारी वाहनों के फंसने से यातायात भी काफी धीमा हो जाता है, जिससे लंबा लंबा जाम लग जाता है । आज शुक्रवार को भी पानी बरसने के बाद गड्ढों में पानी भर गया जिससे वाहन इन गड्ढों में कई बार  फंसते नजर आए । 
 

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages