समाजसेवी ने दस जरूरतमंद परिवारों को बांटी राशन सामग्री - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 27, 2020

समाजसेवी ने दस जरूरतमंद परिवारों को बांटी राशन सामग्री

फतेहपुर, शमशाद खान । कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान चल रहे अनलाक-1 में लगातार समाजसेवियों द्वारा अब भी जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। इसी कड़ी में समाजसेवी एवं शिक्षक हिमांशु कुमार ने दस जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन सामग्री वितरित करने का काम किया। समाजसेवी अब तक अपने साथियों की मदद से लगभग एक हजार लोगों को राशन किट वितरित कर चुके है। 
जरूरतमंदों को राशन किट का वितरण करते समाजसेवी।
शहर के ताम्बेश्वर मंदिर के निकट रहने वाले समाजसेवी एवं शिक्षक हिमांशु कुमार ने कहा कि गरीब, मजदूरों को राशन सामग्री वितरित करने से आत्म संतुष्टि मिलती है। विकलांग और शारीरिक रूप से अक्षम, वृद्ध, अक्षम महिला व पुरूष जिनका कोई सहारा नहीं है उनको राशन किट दी जा रही है। एक किट में पांच किलो चावल, पांच किलो आटा, एक किलो तेल, एक किलो टाटा नमक, एक नमकीन बिस्कुट, एक मीठा बिस्कुट, सब्जी मसाला, कद्दू, लौकी, आलू और प्याज दान दिया जा रहा है। उधर टीम द्वारा घूम-घूमकर एक सैकड़ा लोगों को मास्क भी दान दिये गये। जल ही जीवन है कार्यक्रम के तहत नल की टोटी लगाने का काम भी किया जा रहा है। पानी की फटी हुयी ग्यारह पाइप लाइनों को सही कराया जा चुका है। इसके अलावा शहर के पीरनपुर स्थित एक गरीब बेटी की शादी में भी 7100 रूपये का सहयोग किया जा रहा है। इन कार्यों में मित्रों के साथ-साथ परिवार व रिश्तेदार के लोगों ने आर्थिक मदद की है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages