बोर्ड परीक्षा का परिणाम देखकर खुशी से चहक उठे मेधावी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 27, 2020

बोर्ड परीक्षा का परिणाम देखकर खुशी से चहक उठे मेधावी

हाईस्कूल व इंटरमीडियट में इस बार भी बेटियों ने मारी बाजी
 
फतेहपुर, शमशाद खान । कोरोन काल में लॉकडाउन के बीच यूपी बोर्ड परीक्षा के नतीजे बच्चों के लिये खुशियों की सौगात लेकर आये। 10 वीं व 12 वीं के घोषित नतीजों में टॉप टेन मे ंजनपद के पांच होनहार भी शामिल होने से खुशियों को चार चांद लग गये। 10 वीं में टॉप टेन में चार छात्रों ने जगह हासिल की है तो 12 वीं में एक छात्र ने टॉप टेन में अपना नाम शामिल कराते हुए जनपद के गौरव बढ़ाने का काम किया। बोर्ड परीक्षा की समाप्ति के बाद कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुए लॉकडाउन में परीक्षा के मूल्यांकन के लंबित होने व परिणाम आने में समय को लेकर संशय में छात्र छात्राएं थोड़ी मायूस थी। ऐसे में शनिवार को घोषित हुए नतीजों से मेधावियों की खुशी का ठिकाना नही रहा। यूपी बोर्ड की मेरिट लिस्ट में 10 वीं के नतीजों में टॉपटेन में सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज की छात्रा हिमांशी विश्वकर्मा ने 94.68 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवा स्थान हासिल किया। छठवें स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के निशांत पटेल रहे। उन्होने 94.50 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं एसएसआईसी मुस्तफापुर के छात्र अंकित अग्निहोत्री ने 94.17 प्रतिशत अंकों प्राप्त कर आठवें स्थान पर रहे। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा भावनी द्विवेदी ने 94.17 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट में
बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का उत्साहवर्धन करते प्रबंध तंत्र के लोग।
आठवां स्थान हासिल किया। वहीं जय मां सरस्वती इंटर कॉलेज की 12 वीं की छात्रा मनू मिश्रा ने 93.00 प्रतिशत अंक हासिल करके प्रदेश में आठवा स्थान हासिल किया है। प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले अधिकतर बच्चों ने आईएएस बनकर देश सेवा करने की इच्छा जाहिर की है। जनपद की मेधा का नाम प्रदेश की मेरिट लिस्ट में शामिल होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने स्कूल पहुंच कर जिले का नाम रोशन करने वाले एव मेधावी छात्र छात्राओ को बधाई दी। साथ ही कहा कि शासन के दिशा-निर्देश के आनुसार टॉपर्स के लिये उपलब्ध कराई गयी सुविधाओ का लाभ दिलाया जायेगा। वहीं यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार भी बालिकाओं में बाजी मारी। बोर्ड परीक्षा में 10 वी में लड़को ने 79.88 प्रतिशत जबकि बालिकाओं में 87.29 प्रतिशत परिणाम रहा। वही 12 वीं में लड़कों का 63.88 जबकि बालिका वर्ग 81.96 प्रतिशत परीक्षाफल रहा। इस दौरान बाल मन्दिर इंटर कालेज के प्रबन्धक राकेश त्रिवेदी ने मेधावियो का मुँह मीठा कराकर शुभकामनाएं दी। जय माँ सरस्वती ज्ञान मन्दिर इंटर कालेज राधानगर के प्रधानाचार्य विनय प्रताप सिंह व संरक्षक शिवपाल पाण्डेय द्वारा जनपद में चतुर्थ स्थान हासिल करने वाली छात्रा प्रिया व पांचवा स्थान प्राप्त करने वाली दिव्यांशी का मुंह मीठा कराकर शुभाशीष दिया। सरस्वती मन्दिर इंटर कालेज प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह, विद्या निकेतन इंटर कालेज के प्रबन्धक राजेश यादव, सुन्दरमती बालिका इंटर कालेज प्रबन्धक अशोक मौर्य, प्रधानाचार्य रामगोपाल गुप्ता, रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज देवीगंज प्रधानाचार्य मोनी गुप्ता, चंद्रदेव मौर्य इंटर कालेज लक्ष्मणपुर के प्रबन्धक कन्हैय्या लाल व प्रधानाचार्य संजय कुमार द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं का मुंह मीठा कराकर उत्साहवर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages