हाट स्पाट का डीएम-एसपी ने लिया जायजा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2020

हाट स्पाट का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

होम डिलीवरी, सफाई व प्रवासियों पर निगरानी के दिए निर्देश

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने शुक्रवार को विकास खण्ड कर्वी के ग्राम पंचायत अमानपुर में कोरोना पॉजीटिव केस पाए जाने पर हॉटस्पॉट क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया है।
जायजा लेते डीएम-एसपी।
जिलाधिकारी ने उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश पहाड़िया तथा डॉ धु्रव कुमार को निर्देश दिए कि तत्काल क्षेत्र को सेनीटाइज कराएं तथा संक्रमित व्यक्ति के घर के लोगों व आसपास के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी कर्वी सुनील सिंह को निर्देश दिए ग्राम पंचायत में सफाई का प्रतिदिन ध्यान दें। निगरानी समिति को सक्रिय कर फीडबैक लेते रहे। ग्राम में जो प्रवासी बाहर से आए हैं उनके घरों पर होम क्वॉरेंटाइन का कागज अवश्य चस्पा करा दिया जाए। होम डिलीवरी के माध्यम से ग्राम में सभी अति आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई कराएं। ताकि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी कर्वी अश्विनी कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश यादव, तहसीलदार दिलीप कुमार सहित संबंधित अधिकारी, ग्राम प्रधान व सचिव मौजूद रहे।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages