58 स्थानों पर होगा योग शिविर का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2020

58 स्थानों पर होगा योग शिविर का आयोजन

दीनदयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम में दिया जा रहा प्रशिक्षण

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। दुनियां में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों एवं पुरातन योग पद्धति को साकार रूप देने के लिये 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए जो स्वरूप तैयार हो रहा है। जिसमें अब गांव के लोग भी अछूते नहीं है। दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा नगर के साथ ग्रामीण स्वावलम्बन केन्द्रों पर योग की बात पहुंच सके इसके लिये लगभग दो सैकड़ा लोगों को 6 जून तक आरोग्यधाम के योगा विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चित्रकूट नगर
योगा करते प्रशिक्षक।
पंचायत क्षेत्र में योग की जो संरचना बनी है उसमें 58 स्थानों पर योग शिविर लगाए जाएंगे। 7 से 21 जून तक लगातार सुबह प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा प्राणायाम, मुद्राभ्यास, सन्धियोग, योगासन और सूर्य नमस्कार की सभी क्रियायें एवं आसन कराये जायेंगे। इस वृहद आयोजन को लेकर दीनयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने योग के प्रयोगों को नियमित रूप से अपनाने व दिनचर्या में शामिल करने की अपील की है। आरोग्यधाम में पिछले चार दिनों से योग की सभी क्रियाओं को सिखाया जा रहा है। 

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages