युवाओं की टीम ने किया कोरोना फाइटर्स को सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 26, 2020

युवाओं की टीम ने किया कोरोना फाइटर्स को सम्मानित

माधौगढ़ (जालौन), अजय मिश्रा । युवाओं की टीम ने कोरोना संक्रमण काल में आम जनता के हितों के प्रति संघर्षरत रहे पुलिस, पत्रकार, स्वास्थ्य कर्मी के साथ-साथ सफाई कर्मियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित उनकी हौंसला आफजाई की।
कोविड- 19 की इस वैश्विक महामारी की जंग में कोरोना फाइटर्स का असली किरदार पुलिस, पत्रकार, स्वास्थ्य कर्मचारी व  सफाई कर्मचारियों ने निभाया हालांकि यदि देखा जाये तो इस जंग में पुलिस कर्मियों ने रात दिन की कड़ी मेहनत में फाइटर्स का किरदार बखूबी निभाया कहीं कहीं तो पुलिस की ऐसी दिल जीतने वाली छवि भी लोगों के सामने आयी कि खाने तक का निवाला भूखे को खिला दिया। तो वहीं रात दिन पैदल गस्त, लोगों में सोशल डिस्टेंस का पालन कराना वैंको का निरीक्षण अन्य ऐसे कई कार्य किये तों वहीं कलमकारों की बात की जाये तो उन्होंने इस
कोरोना फाइटरों को सम्मानित करते छात्र सभा पदाधिकारी।
महामारी की जंग में अपना दायित्व बखूबी निभाया है हल पल-पल की जानकारी लोगों तक मोहायैया करायी ताकि लोग इस वैश्विक महामारी की चपेट में आने बचे कोरोना फाइटर्स के सम्मान समारोह के कार्यक्रम में सोनू तोमर ने कोरोना फाइटर्स प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया साथ ही प्रधान अमखेड़ा व सभी कलमकारों का सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किये। इस दौरान सोनू तोमर, सपा जिला सचिव प्रवल प्रताप सिंह, अमखेड़ा प्रधान रामशरण दौहलिया, सत्यपाल कुशवाहा, शंकर द्विवेदी, अहमद रजा, अंकित, रोहित, अशीष उदैनिया, कमल मिश्रा, पत्रकार प्रिंस द्विवेदी, दीपक उदैनिया, डॉ. विनोद कुशवाहा, मनोज शिवहरे अखिलेश सविता, अवधेश, अजीत उपाध्याय, आशीष द्विवेदी, दीपक राजावत अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages