प्रधानमंत्री ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे मजदूर से किया सीधा संवाद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 26, 2020

प्रधानमंत्री ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे मजदूर से किया सीधा संवाद

आत्मनिर्भर उप्र रोजगार कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

उरई (जालौन), अजय मिश्रा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अन्तर्गत आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर जनपद जालौन ग्राम बरहा विकासखण्ड डकोर तहसील उरई में श्रमिकों से सीधा संवाद किया गया।
इस कार्यक्रम में तीन श्रमिकों जिसमें दीपू, नितिन कुमार एवं अमरेन्द्र को संवाद हेतु चयनित किया गया था जिसमें श्रमिक दीपू ग्राम बर्ध विकास खण्ड डकोर से प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कांफ्रेंसी के माध्यम से सीधा संवाद किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा प्रवासी श्रमिक दीपू से संवाद करते हुये पूछा कि इसके पहले कहां पर तथा क्या काम कर रहे थे जिस पर श्रमिक दीपू द्वारा बताया गया कि मै इसके पहले हैदराबाद में अल्मोनियम शीट का कार्य कर रहे थे लाॅकडाउन के
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण में लगे मजदूर से वार्ता करते प्रधानमंत्री।
चलते मै वहां काम छोड़कर घर वापस आ गया था और एक माह बाद मुझे बुन्देलखण्ड ऐक्सप्रेस वे में कार्य करने का अवसर मिला जो पुलिया निर्माण का कार्य कर रहा हूं, मुझे इसमें अच्छा पैसा मिल रहा है और मै और मेरा परिवार बहुत ही खुशहाल जीवन यापन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा बताया गया कि बुन्देलखण्ड ऐक्सप्रेस वे निर्माण से बुन्देलखण्ड का विकास होगा जिससे यहां अनेक प्रकार की योजनायें संचालित होगी तथा यहां के लोगो को रोजगार का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा, विधायक उरई गौरीशंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन, जिलाधिकारी डाॅ. मन्नान अख्तर, मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सत्येन्द्र सिंह, बुन्देलखण्ड ऐक्सप्रेस वे से जुड़े अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages