हाईवे पर भूसा भरी डीसीएम पलटी, घंटों लगा जाम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2020

हाईवे पर भूसा भरी डीसीएम पलटी, घंटों लगा जाम

शिकोहाबाद, विकास पालीवाल । नगर के हाईवे रोड एनएच - टू एटा चौराहे के समीप  निर्माणाधीन पुल के पास आज शुक्रवार  सुबह भूसा से ओवरलोड डीसीएम पलट गई । भूसा से भारी इस डीसीएम के  पलटने से कई घंटे तक जाम लगा रहा है। दोनों तरफ  वाहनों की लाइनें लग गई, बाद में पुलिस ने वाहनों को वन वे कर निकला गया ।  कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल सका। ओरिएंटल अथोरिटी कम्पनी द्वारा सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें
भूसा की पलटी हुई डीसीएम ।
सुभाष तिराहे, एटा चौराहे, मैनपुरी चौराहे पर ओवर ब्रिज  निर्माण काफी समय से चल रहा है, लेकिन अभी तक  नहीं बन सका है। जिससे वाहनों को सर्विस रोड से निकाला जाता है, इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। सर्विस रोड पर थोड़ी सी हुई बरसात में गहरे - गहरे गड्ढे हो जाने से भारी वाहन सड़क से गुजरने के दौरान उसमें गड्ढों में फंस जाते हैं।  

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages