देवेश प्रताप सिंह राठौर
(वरिष्ठ पत्रकार)
केरल में एक हथिनी के साथ हैवानियत की एक अजीबो गरीब घटना सामने आई जब कुछ लोगों ने उसे पटाखों से भरा अनानास खिला दिया. पटाखे उसके मुंह में फट गए और गर्भवती मादा हाथी की मौत हो गई. शिकारी इस तरीके को खास तौर से जंगली सूअरों को पकड़ने के लिए इस्तेमाल करते हैं. यह मामला उस वक्त सामने आया, जब उत्तरी केरल के मलप्पुरम में एक फॉरेस्ट अफसर ने इस घटना को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया. जिस तरह गर्भवती हथिनी की हत्या की गई है। एक कायराना हरकत करके पूरे देश के मानवता को कलंकित करने का काम किया है। पूरे देश में इस कायराना काम को जिन लोगों ने अंजाम दिया है उन पर फिल्मी हस्तियों से लेकर राजनीतिक दलों ने इसकी घोर निंदा की है और उस व्यक्ति को जो दोषी है उसे पकड़ कर सख्त सख्त कार्रवाई करते हुए फांसी का प्रावधान रखा जाए क्योंकि हाथी बहुत समझदार जानवर होता है वैसे सभी जानवर समझदार हैं जो मुंह से बोल नहीं सकते हैं अपनी बात बता नहीं सकते हैं उनको इस बेदर्दी से मारा जाना बड़ी शर्मसार करने वाली यह घटना है उसे गंभीरता से लेते हुए केरल सरकार दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई करे।तथा ऐसी सजा दे सरकार बिना बोलेने वाले जानवर की हत्या करना बहुत बड़ा अपराध है वह अपने दुख दर्द को बता नहीं सकते हैं।


U78P03
ReplyDelete