जालौन (उरई), अजय मिश्रा । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के स्थानीय
पदाधिकारियों ने नगर में भ्रमण कर पार्टी की सरकार की उपलब्धियों का आवाहन पत्र का
वितरण कराया।
समाजवादी पार्टी के युवा
जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव व नगर अध्यक्ष सोनू मंसूरी के नेतृत्व में पार्टी के
पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगर के मोहल्ला शाहगंज में घर घर जाकर समाजवादी पार्टी
की सरकार की उपलब्धियों का चिट्ठी आवाहन पत्र के रूप में लोगों तक पहुंचाई तथा
सरकार की नीतियों को बताया।
इस मौके पर
कैलाश यादव, मंसब खा, इकबाल मंसूरी, सिद्धार्थ यादव, लल्लन श्रीवास्तव, महेंद्र निरंजन,
इमरान मंसूरी, कौशल राठौर, बबलू वर्मा,
अरविंद यादव, लोकेंद्र निरंजन, विनय श्रीवास्तव सभासद, तौफीक सलमानी,
मोहित महाजन, नाहर सिंह यादव, हाजी छिद्दी राईन, हाजी अतीक राइन,
इंद्रजीत यादव, नौशाद खान, फरीद अंसारी,
सद्दाम मंसूरी, साजिद शाह, मुजीब उर रहमान
सिद्दीकी, तौफैली कुरेशी आदि लोगों
ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आव्हान पत्र का वितरण किया।
अखिलेश यादव की नीतियों
का प्रचार करते सपा नेता।

No comments:
Post a Comment