केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ सपा ने किया हल्ला बोल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 27, 2020

केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ सपा ने किया हल्ला बोल

पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि व पुलिस बर्बरता पर जताई नाराजगी
डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा आठ सूत्रीय ज्ञापन
  
फतेहपुर, शमशाद खान । देश में दिनों दिन बढ़ रहे डीजल पेट्रोल के दामों व लखनऊ में  प्रदर्शन कर रहे सपाईयों पर पुलिस द्वारा किये गये लाठी-चार्ज की निन्दा करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाधिकारी के माध्यम से सपाईयों ने आठ सूत्रीय ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजकर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर किये गये लाठी चार्ज के दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई किये जाने के साथ ही सभी मांगों को पूरा किये जाने की आवाज उठायी। 
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपाई कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ घण्टों नारेबाजी की। सपा के प्रदर्शन की जानकारी न होने पर कलेक्ट्रेट में कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आया। घण्टों नारेबाजी चलती रही लेकिन कचेहरी चैकी इंचार्ज तक का अता-पता नहीं रहा। सिर्फ होमगार्ड के जवान सुरक्षा घेरा बनाये रहे। सपाईयों ने केन्द्र व प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। वक्ताओं ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कम होने के बाद भी डीजल, पेट्रोल, गैस का मूल्य लगातार भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाये जाने से आम जनमानस का बुरा हाल है। किसानों की कमर टूट रही है। हक की आवाज उठाने पर लखनऊ विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन कर रहे सपाईयों पर सरकार के इशारे पर पुलिस
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
ने बर्बरतापूर्वक कार्रवाई की। जो अत्यंत निन्दनीय व लोकतंत्र की हत्या है। प्रदर्शन के पश्चात सपाईयों ने आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजकर मांग किया कि लखनऊ विधानसभा के सामने शांतिपूर्वक ज्ञापन देने जा रहे समाजवादी पार्टी युवा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं पर हुए बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाये, प्रवासी मजदूरों को बिना भेदभाव रोजगार मुहैया कराया जाये जिससे आर्थिक तंगी से निरंतर प्रदेश में हो रही आत्महत्याओं पर रोक लगाई जा सके, अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाई जाये, निजी विद्यालयों के छात्रों की तीन माह की फीस माफ की जाये, कोरोना काल में हुए भ्रष्टाचार की जांच करवाई जाये, धान रोपाई को देखते हुए किसानी कार्य के लिए नहरों में पानी छोड़ा जाये, मण्डी शुल्क समान रूप से लागू किया जाये तथा बढ़ते हुए अपराधों पर अंकुश लगाया जाये। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मो0 साबिर एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष नफीस उद्दीन, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष चैधरी मंजर यार, संगीता राज पासी, कपिल यादव, रीता प्रजापति, ठा0 सतीश राज सिंह, उदयवीर यादव, जंग बहादुर सिंह मखलू, तनवीर हुसैन, परवेज आलम, अशोक सिंह, वसीम अंसारी एडवोकेट, लकी अंसारी, जसवीर सिंह रिंकू, शकील अकबर, शकील गोल्डी, जिया उद्दीन राजू, नफीस सिद्दीकी, यूनुस खान, रहीम राईन, राजू साहू सहित तमाम सपाई मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages