डीएम ने दो ओवरलोड़ ट्रको के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिये निर्देश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2020

डीएम ने दो ओवरलोड़ ट्रको के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिये निर्देश

हमीरपुर, महेश अवस्थी । आज जिलाधिकारी डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा राठ से लौटते समय निवादा में लगे मौरम बालू के भंडारण डंप के पास जिलाधिकारी ने दो ट्रकों को रुकवाकर ईएमएम-11 तथा रायल्टी आदि के संबंध में जरूरी कागजो की जांच की। जांच में दोनों ट्रकों यूपी 91टी 6184 (14 चक्का) एवं यूपी 78 सीएन 9479 (10 चक्का), ईएमएम में निर्धारित समयावधि के बाद परिवहन करने व ओवरलोड पाया गया, जिस पर
जिलाधिकारी ने  एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि निर्धारित समय अवधि के बाद परिवहन किए जाने से एक ही एमएम में कई बार चक्कर लगाने का संदेह है। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी मोरम, बालू भंडारण डंप क्षेत्र में कितनी क्षमता की अनुमति है तथा मौके पर कितना भंडारण पाया गया है। इसकी 2 दिवसों में जांचकर आख्या उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञात हो कि इसके पूर्व में आज ही जिलाधिकारी ने जलालपुर में 02 ओवरलोड ट्रैक्टरों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages