हमीरपुर, महेश अवस्थी । विकासखंड मौदहा के उरदना गांव में एक महिला के कोरोना वायरस/ कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने पर जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गांव पहुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कोरोना पॉजिटिव पायी गयी महिला की कांटेक्ट ट्रेसिंग करने व उसके संपर्क में आए सभी लोगों की सैम्पलिंग करने के निर्देश दिए। गांव के शत प्रतिशत स्मार्टफोन धारकों द्वारा आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया जाय। ज्ञात हो कि गांव में महिला के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के कारण संपूर्ण उरदना ग्राम को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील किया जा चुका है। कंटेन्मेंट जोन में सभी प्रकार की गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी । गांव के सभी रास्तों पर पुलिस बैरियर / बैरिकेडिंग लगाकर गांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पुलिस बैरियर पर आने-जाने वालो लोगो जैसे आवश्यक सेवाओं में लगे व्यक्तियों / स्वास्थ्य कर्मी अन्य कार्मिको की डिटेल नाम ,पता ,मोबाइल नंबर नोट किया जाय । उन्होंने कहा कि गांव में जिन लोगों को कोरोना के लक्षण प्रकट हो उनके द्वारा तत्काल अवगत कराकर जांच कराई जाए इसको छुपाया ना जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि निगरानी समिति द्वारा सक्रिय होकर सभी पर नजर रखी जाए ।
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि गांव के सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर सख्ती से निगरानी रखी जाए, कोई भी व्यक्ति गांव से बाहर आ जा नही सके।


U78P03
ReplyDelete