कुछ वैज्ञानिक भी जुड़े बेबीनार में
फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल । पालीवाल महाविद्यालय, शिकोहाबाद में अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन हुआ, जिसमें कई देश विदेश के वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया । बेबीनार का आयोजन महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग एवं पर्यावरण मित्र समिति मुरादाबाद के सहयोग से " रोल ऑफ टीचर्स ड्यूरिंग कोविड-19 पांडेमिक " नामक विषय पर हुआ । आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफ़ेसर मोहम्मद मुजम्मिल विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। यूएसए के मिस्टर विलियम टकर ने बताया कि छात्र जीवन में एक ऐसा कठिन पल आता है जिस पर उसकी सफलता अथवा असफलता निर्भर करती है । बांग्लादेश के प्रोफेसर बीके
चक्रवर्ती ने शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला । नेपाल के प्रोफेसर डीके झा ने बताया कि शिक्षकों की देखरेख में अनेक स्वयं सहायता समूह कोरोनावायरस को हराने के लिए काम कर रहे हैं । वेबीनार में कीनोट स्पीकर प्रोफेसर आरपी यादव ने कोरोना काल में शिक्षकों द्वारा किए गए कार्यों को डांटा सहित पेश किया ।
![]() |
| बेबीनार में व्याख्यान देते वक्तागण । |
वक्ताओं का स्वागत पालीवाल महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर योगेश चन्द्र पालीवाल ने किया , जबकि वोट ऑफ थैंक्स महाविद्यालय के प्रबंधक राहुल पालीवाल ने किया । पेपर प्रेजेंटेशन डॉ. सुषमा श्रीवास्तव तथा डॉ अनुभा श्रीवास्तव ने किया। वेबीनार का सफल संचालन डॉक्टर एमपी सिंह ने किया । वेबीनार में पंजीकृत 997 प्रतिभागियों में से 825 प्रतिभागियों ने शिरकत की तथा स्पीकर्स द्वारा दिए गए व्याख्यान का लाभ उठाया। आयोजक सचिव डॉ एमपी सिंह ने बताया कि विभाग पहले भी कई सेमिनार एवं वेबीनार करा चुका है । गेस्ट लेक्चर तथा अन्य क्रिएटिव एक्टिविटी शिक्षण कार्य के साथ-साथ होती रहती हैं ।


No comments:
Post a Comment