5 को चलाया जाएगा वृहद पौधारोपण अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 30, 2020

5 को चलाया जाएगा वृहद पौधारोपण अभियान

तीस लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य 
विधायक के साथ डीएम , सीडीओ ने लगाए पौधे  

फिरोजाबाद, विकास पालीवाल  ।  प्रदेश में 5 जुलाई को एक ही दिन में 25 करोड़ पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने एवं जनपद को चहुंओर से हरा भरा बनाने के लिए जिलाधिकारी व जिला पर्यावरण समिति के अध्यक्ष  चंद्र विजय सिंह के निर्देशन में 5 जुलाई को जनपद में वृहद पौधारोपण अभियान चलाकर जनपद में 30.78 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। डीएम ने आज मंगलवार को अभियान का शुभारंभ व लोगों को प्रेरित करने के लिए नगर विधायक मनीष असीजा , सीडीओ नेहा जैन के साथ विकास खंड हाथवंत के ग्राम पंचायत संदलपुर में नीम, जामुन, पापड़ी के पौधों को रोपित किया। 
       
पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत करते डीएम, विधायक व सीडीओ ।
उन्होंने सभी विभागों को अलग-अलग पौधारोपण के लक्ष्य निर्धारित किए हैं, जिसमें ग्राम्य विकास को आवंटित वृक्षारोपण लक्ष्य 890900, राजस्व को 98500, पंचायती राज को 98500, कृषि को 165730, पर्यावरण को 77300, नगर विकास को 15500, रेशम को 24100, स्वास्थ्य को 12200, उद्यान को 59900 तथा रेलवे विभाग को 25600 सहित अन्य विभागों को भी वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया है। डीएम ने बताया कि जनपद के वन विभाग के पौधाशालाओं में रोपण हेतु पर्याप्त संख्या में विभिन्न प्रजातियों की पौध उगाई गयी है तथा जनपद के अन्य समस्त विभागों को रोपण हेतु निःशुल्क पौध उपलब्ध कराने हेतु वन विभाग द्वारा आपूर्ति-पत्र (इण्डेंड) जारी किये जा चुके है। वृक्षारेापण के दौरान कोविड-19 के दृष्टिगत नियमो का पालन करते हुए इस कार्यक्रम को जन सहभागिता से पूर्ण किया जाये।  उन्होने सभी से अपील की है कि 5 जुलाई को पौधेरोपण कर कार्यक्रम कोे सफल बनायें । 
  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages