सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां पुलिस ने बाबा को लिया हिरासत में
मौदहा हमीरपुर हरीशंकर गुप्ता - मौदहा थाना क्षेत्र के ग्राम परछछ में एक साधु ने योजनाबद्ध तरीके से अपने आप को 3 घंटे के लिए समाधि लेने की कई दिनों की चर्चाओं के बाद बाबा ने शिव मंदिर के पास एक गड्ढा खुदवा कर 3 घंटे के लिए समाधि ले ली इस दौरान ग्रामीणों के सामने बाबा गड्ढे में उतर कर हाथ जोड़कर सबसे विदा लेने लगा ऊपर पटरों से गड्ढे को ढकवा दिया गया इसके बाद मिट्टी डालकर पूर दिया गया 3 घंटा गुजर जाने के बाद जब तक बाबा बाहर निकला पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया ने पूछताछ के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बाबा ने बताया कि वह पूजा करने के लिए गड्ढे में उतरा था इस मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है वही कोरोना संक्रमण को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई हिरासत में लिया गया बाबा जूनागढ़ अखाड़े का साधु बताया जा रहा है जो एक पखवाड़े से गांव में शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए ग्रामीणों से प्रचार कर रहा था कि मैं 3 घंटे के लिए समाधि लूंगा इसका मुहूर्त सोमवार के दिन का निकाला था तभी ग्रामीण मंदिर में एकत्र हो गए जब बाबा समाधि लेकर बाहर निकला तो बाबा की जय कारों के साथ स्वागत की तैयारी हो रही थी क्या पता था कि बाबा का स्वागत पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाना पडेगा ।


No comments:
Post a Comment