जल्द ही प्रदेश स्तरीय कमेटी की होगी घोषणा
फतेहपुर, शमशाद खान । जनहित के मुद्दों को लेकर कार्य करने वाली संस्था कन्या फाउण्डेशन की संरक्षिका/संस्थापक बृजरानी पटेल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कमेटी की घोषणा कर दी गयी। समाजसेवी मो0 आसिफ एडवोकेट को संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। साथ ही ग्यारह सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी मनोनयन किया गया। जल्द ही प्रदेश स्तरीय कमेटी की घोषणा भी की जायेगी।
कन्या फाउण्डेशन की संरक्षिका/संस्थापक बृजरानी पटेल ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि फाउण्डेशन की
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गयी है। जिसमें मो0 आसिफ एडवोकेट को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा योगेश कुमार यादव उपाध्यक्ष, प्रियंका कटियार सचिव, सुरेश कुमार राही महासचिव, प्रियंका पटेल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों में एहसान अहमद, इं0 गाजी अब्दुर्रहमान गनी, प्रदीप साहू, धीरज बाल्मीकि, राम बाबू मौर्य व असलम राईन को शामिल किया गया है। उन्होने बताया कि जल्द ही प्रदेश स्तरीय कमेटी की घोषणा कर प्रदेश के समस्त जिलों में फाउण्डेशन की कमेटी बनाकर जनहित के कार्य किये जायेंगे। उन्होने सभी पदाधिकारियों से उम्मीद जाहिर किया कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है उसका निर्वहन ईमानदारी से करें। नवमनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष मो0 आसिफ एडवोकेट ने कहा कि संस्था को आगे बढ़ाने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। संस्था ने जिस उम्मीद पर उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे।
![]() |
| नवमनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष मो0 आसिफ एडवोकेट। |


Congratulations sir
ReplyDeleteCongratulations sir
ReplyDeleteCongratulations
ReplyDelete