कोविड - 19 को लेकर नयती मेडिसिटी ने की वेबिनार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 19, 2020

कोविड - 19 को लेकर नयती मेडिसिटी ने की वेबिनार

फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल   ।  नयति मेडिसिटी मथुरा के तत्वाधान में लोक सेवी सामाजिक संस्था कल्पतरु जीवन फाउंडेशन द्वारा आयोजित कोविड - 19 वेबिनार में डॉ. ज्योति गोयल ( डायरेक्टर इंटरनल मेडिसिन ) ने इस कोरोना महामारी में सावधानी बरतने की बात की । साथ ही इस समय क्या करें और क्या न करें इसके बारे में विस्तार से बताया गया । सामुदायिक काउंसलर डॉ. वनी गनिपति ने बताया कि इस समय खुशी और मानसिक कल्याण को फिर से बनाये रखना आवश्यक है। निगेटिव खबरों को कम देखें, परिवार में एक साथ बैठकर कोई भी खेल खेलें, चर्चा करें
, मुस्कारते रहें । योगाचार्य आशुतोष ने योगा की उपयोगिता के बारे में बताया कि जो प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होंगें । संचालन नयति चेरेटिबल ट्रस्ट के डायरेक्टर विवेक और अध्यक्षता कल्पतरु जीवन फाउंडेशन के संस्थापक राजेश गुप्ता ने की। वेबिनार में अभय दीक्षित, मुकेश गौड़, अमित गुप्ता सीए, रविकांत कुलश्रेष्ठ, हर्ष अरोड़ा, महावीर अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, जयवीर सिंह तोमर , कार्तिक गुप्ता आदि ने सवाल जबाब कर संतुष्टि की। समापन पर राजेश गुप्ता ने सभी का धन्यबाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया । 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages