रोटरी क्लब ने आव गंगा पर किया पौधारोपण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 19, 2020

रोटरी क्लब ने आव गंगा पर किया पौधारोपण

शिकोहाबाद, विकास पालीवाल  । पेड़ लगाओ - जीवन बचाओ, प्रदूषण घटाओ अभियान के अंतर्गत रोटरी क्लब शिकोहाबाद के सदस्यों द्वारा मैनपुरी रोड पर स्थित श्री मां आव गंगा मोक्ष धाम पर विभिन्न प्रजातियों के  पौधों को रोपित किया गया । रोटरी के सदस्यों द्वारा क्लब अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल के निर्देशन में रविवार को  आवगंगा मोक्षधाम पर अपने  वृक्षारोपण अभियान के तहत अनेक फलदार, छायादार एवं फुलवारी के पौधों को रोपित किया । जिसमें पीपल, बरगद, शमी, नीम, पाखर के साथ-साथ फलदार वृक्ष आंवला , बेल ,अमरूद, आम  एवं विभिन्न
प्रजातियों के फुलवारी लगाई गई ।  सभी सदस्यों द्वारा लगाए गए वृक्षों की संपूर्ण रूप से देखभाल व संरक्षित करने का संकल्प भी लिया गया । कार्यक्रम में क्लब के सदस्य  रोटेरियन अनिल बंसल, राजेश कुमार शर्मा , गोपाल दत्त शर्मा, अशोक बाबू अग्रवाल एड. , सुधीर कुमार मित्तल, नवीन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल ,  डॉक्टर संजीव माथुर, अवध किशोर अग्रवाल, ठाकुर अश्वनी कुमार सिंह कुमार डेयरी के अलावा  अनिल चड्डा, नीटू मल्होत्रा, नंदकिशोर, हरिओम आदि  उपस्थित रहे । 
          

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages