रोटी घर ने दूसरे चरण के तहत 2500 पौधों का किया रोपण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 16, 2020

रोटी घर ने दूसरे चरण के तहत 2500 पौधों का किया रोपण

तहसीलदार, ईओ एवं महंतो ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश 
  
फतेहपुर, शमशाद खान । नारी स्मिता फाउंडेशन (रोटी घर) द्वारा चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आज दूसरे चरण में 2500 पौधों को वितरित कर रोपित कराया गया। 10,000 पौधरोपण का लक्ष्य लिए फाउंडेशन ने अब तक 6000 पौधों को रोपित कराया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित पर्यावरण गतिविधि विभाग संयोजिका स्मिता सिंह की माने तो शहर के ग्रामीणांचलों समेत धार्मिक स्थलों में पौधरोपण का कार्यक्रम तहसीलदार विदुशी सिंह एवं ईओ नगर पालिका मीरा सिंह की मौजूदगी में कराया गया। बताया कि मुराइन टोला स्थित उत्तर मुखी हनुमान मंदिर, ज्वालागंज स्थित बांके बिहारी मंदिर, शांतीनगर स्थित ओमकारेश्वर मंदिर समेत 1165 पेड़ गांव मकनपुर ब्लॉक भिटौरा, 20 पेड़ कलकन मंदिर, 15 पेड़ कलेक्टरगंज, 25 पेड़ सिविल लाइन, 165 पेड़ असोथर ग्रामसभा, रिठवा ग्राम में 10 पेड़, चक्की गांव में 50 पौधे, सिंधी भट्ठा में 5 पेड़, गुगौलि में 25 पौधे, आर वी एस में 15 पौधे, पीरनपुर में 17 पेड़, डीएवी किड्स केयर 5 पौधे आदि स्थानों में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें बेल, आंवला, अमरूद, लेमन ग्रास एवं नींबू के पौधों को मंत्रोच्चारण एवं बगल में मटकी को रखा गया। जिससे पौधों को पानी मिलता रहे। इस महामारी के समय में अधिक भीड़ न हो इसके लिए जरूरतमंद एवं यथा उचित स्थान के
पौधरोपण करतीं तहसीलदार विदुशी सिंह।
लिए पौधों को वितरित भी किया जा रहा है। बताया कि शीघ्र ही तीसरे चरण में पौधरोपण किया जाएगा। तहसीलदार ने फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि उनके इन सामाजिक कार्यों से पर्यावरण के साथ-साथ आत्मिक शुद्धता भी हो रही है। कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल की भी जिम्मेदारी देने वाले कार्य सराहनीय है। वही जो मीरा सिंह ने भी नारी स्मिता फाउंडेशन (रोटी घर) के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए निरंतर सामाजिक कार्यों से जागरूकता फैलाने की बात कही। कहा कि एक वृक्ष 10 पुत्रों के समान होता है। सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि कम से कम प्रत्येक वर्ष एक एक वृक्ष अवश्य लगाएं। इस अवसर पर डॉ0 अनुराग श्रीवास्तव, मंदिरों के महंत, श्रेय शुक्ला, भरत श्रीवास्तव, राशि श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, आचार्य विमला कांत, आशा, क्षत्रिय महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री अंकित चैहान, माला सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अंजू सिंह, आचार्य राम नारायण, अमित श्रीवास्तव, सुमित द्विवेदी, यश प्रताप सिंह, भोले आदि ने पौधे लगाए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages