बढ़ते कोरोना मरीजों से सिमट रहा जनपदवासियों का दायरा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 16, 2020

बढ़ते कोरोना मरीजों से सिमट रहा जनपदवासियों का दायरा

शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के कई मोहल्ले कंटेनमेंट जोन घोषित

फतेहपुर, शमशाद खान । विश्व में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या की तरह देश एवं प्रदेश के साथ जनपद में भी कोविड पाजिटिव मरीजों की तादात बढ़ने से आम जनमानस में हड़कम्प मचा हुआ है। कोरोना के मरीज मिलने से एक के बाद मोहल्लों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर बेरिकेटिंग की गयी है। जिससे शहर का दायरा भी सिमटता जा रहा है जबकि संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ता जा रहा है। 
जनपद में अब तक कोरोना मरीजों का आंकड़ा ढाई सैकड़ा पहुँचने की कगार पर है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा लगाये गये कई चरणों के लॉकडाउन व अनलॉक प्रक्रिया के बाद भी कोरोना मरीजो की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है और बीते कई दिनों से देश में बढ़ रहे कोरोना मरीजों के आंकड़ो के साथ जनपद में भी मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। शहर में सुंदरनगर कालोनी में एक परिवार के संक्रमित होने के बाद गौतम नगर मोहल्ला, मसवानी, खेलदार, चैक क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के कारण इन क्षेत्रों को जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देश पर कंटेनमेंट जोन घोषित कर बेरीकेटिंग कर सील कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर जनपद के खागा व बिंदकी तहसील  क्षेत्र के कस्बो में भी कोरोना मरीजों की सँख्या बढ़ने के कारण कई
बाकरगंज से चैगलिया रोड पर लगाई गई बैरीकेटिंग।
क्षेत्रों को कंटेनमेन्ट क्षेत्र घोषित कर बाहरी लोगों के आने जाने पर पाबंदी लगा दी गयी है। लोगो को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये कस्बों एवं मोहल्लों को सेनेटाइज करने के साथ साथ अन्य सावधानियां बरतने एवं घरों में रहने और आवश्यकता पड़ने पर ही बाहर निकलने की अपील की गई है। जबकी घरों से बाहर जाने पर मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के निर्देश दिए गये है। तेजी से कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़ने से मोहल्लों की गलियों के सील हो जाने के बाद से लोगों को आने जाने के लिये दूर दराज के रास्तों के प्रयोग करना पड़ रहा है। वही कंटेनमेंट जोन में रहने वालों को भी अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोग जरूरत की वस्तुओं के लिये मोहल्लों की दुकानों के अलावा ठेले वालों पर निर्भर है। जबकि फल एवं सब्जियों के लिये भी फेरी वालों का इंतेजार करने को मजबूर है। ग्रामीण इलाको के कंटेनमेंट क्षेत्र की हालत काफी बदतर है। जहाँ समय से फेरी वालो के न पहुँचने से लोगो को अनेकों समस्याओ से जूझना पड़ रहा है। वहीं शहरी क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमितों की बढ़ती सँख्या से लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है। लोग जरूरत पड़ने पर भी बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages