मफरूर 25 हजार के इनामियां को दबोचा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 9, 2020

मफरूर 25 हजार के इनामियां को दबोचा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। न्यायालय में विचाराधीन मामलों की त्वरित पैरवी के एसपी के निर्देशों के क्रम में कोतवाली पुलिस ने 25 हजार के इनामी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। 
कोतवाल पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि डकैती कोर्ट ने अभियुक्त सोनू उर्फ अरूणेन्द्र तिवारी पुत्र वृजभूषण निवासी नई बाजार बदौसा बाँदा व जितेंद्र पाण्डेय पुत्र उदित नारायण निवासी सुदिनपुर थाना कोतवाली कर्वी को 10
पुलिस गिरफ्त में अभियुक्त।
वर्ष की सजा व 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया था। अभियुक्त सौरव उर्फ गौरव उर्फ आशीष गर्ग पुत्र केदारनाथ गर्ग निवासी महुटा थाना अतर्रा जनपद बाँदा मुकदमे में मफरूर घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया था। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचने में सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages