चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पहाडी कस्बे में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जाने वाली सड़कों की पोल बरसात के दिनों में खुल रही है! पालेश्वर नाथ मंदिर मार्ग थाने के पास से भारी कीचड़युक्त है। जिससे सावन के महीने में पालेश्वर नाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को कीचड़ एवं गंदगी से गुजरना पड़ रहा है। कस्बा के बीएसएनएल टावर से लेकर नांदी चैराहा तक लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन सड़क बरसात के दिनों में भारी गड्ढे में तब्दील हो गई है।
![]() |
| जलमग्न मार्ग से गुजरते लोग। |


No comments:
Post a Comment