24 घण्टे में नए 37 मरीज
हमीरपुर, महेश अवस्थी । जिले में कोरोना अब तेजी से बढ़ रहा है ।पिछले 24 घंटो में 37 नए मरीजो का इजाफा हुआ है ।चित्र कूट मंडल में हमीरपुर अभी भी अव्वल है ।यहां 182 केस पाए गए है।जबकि सबसे कम बाँदा में109 मिले है।हमीरपुर में कोरोना का पहला पॉजिटिव केस मुस्करा ब्लाक के चिल्ली गांव में निकल था ।तो पूरे जिले में हड़कम्प मच गया था ।मई में 1012 मरीजो के सैम्पल भेजे गए ।जून में 4955 सैम्पल में 77 लोगो के कोरोना की पुष्टि हुई।जुलाई का आधा महीना बीता है,4380 मरीजो में 79 के कोरोना की पुष्टि हो चुकी है ।जिले में 185 कोरोना मरीजो में 94 ठीक हो चुके है।शेष मरीजो का मेडिकल कालेज बांदा में उपचार चल रहा है ।सबसे खराब हालत मौदहा कस्बे की है ।जहाँ सरकारी अस्पताल के डॉक्टर,फार्मासिस्ट,गल्ला आढ़ती का पूरा कुनबा संक्रमित है।मौदहा के रिटायर्ड दारोगा व गल्ला आढ़ती की संक्रमण से इलाज के दौरान कानपुर में कल मौत हो गयी है ।


No comments:
Post a Comment