नकाबपोश लुटेरों ने एटीएम में ब्लास्ट कर की लाखों की लूट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 19, 2020

नकाबपोश लुटेरों ने एटीएम में ब्लास्ट कर की लाखों की लूट

पन्ना, अंकित जैन । मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में दो नकाबपोश लुटेरों ने भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को देर रात्रि डायनामाइट से क्षतिग्रस्त कर लाखों रूपये के लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये हैं। लूट का यह सनसनीखेज मामला जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार का है। गत 18 - 19 जुलाई की दरम्यानी रात्रि दो नकाबपोश बदमाश पल्सर मोटर साईकिल से सिमरिया के बाजार में स्थित इस एटीएम में पहुंचे और गार्ड को कट्टे की
नोक पर बन्दी बना लिया। लुटेरों ने बेखौफ अंदाज में डायनामाइट लगाकर एटीएम में ब्लास्ट किया और रुपये लेकर फरार हो गये। गार्ड की सूचना पर सिमरिया थाना पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, शातिर लुटेरे वहां से भाग चुके थे। एटीएम से कितने रुपयों की लूट हुई है, अभी अधिकृत रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई।लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि लूट लाखों में हुई है।पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल सिमरिया पहुँच चुका है। पुलिस द्वारा अज्ञात लुटेरों की सरगर्मी के साथ तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages