वैश्विक महामारी में रक्तदान करना पुण्य का काम: डीएम
फतेहपुर, शमशाद खान । बैंक आफ बड़ौदा के 113 वें स्थापना दिवस पर बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तीस लोगों ने रक्तदान करके महादान किया। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी के बीच रक्तदान करना ही सबसे बड़े पुण्य का काम है। उन्होने बैंक के आयोजन की जमकर प्रशंसा की।
 |
| रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते डीएम-एसपी। |
रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी संजीव सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने शिरकत की। दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात तीस लोगों ने रक्तदान कर महादान किया। शिविर को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान महादान है। वैश्विक महामारी मंे रक्तदान करना पुण्य का काम है। शिविर के दौरान कुल तीस यूनिट रक्त एकत्र किया गया। डीएम-एसपी ने रक्तदान करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने रक्तदान को जीवनदान की संज्ञा देते हुए सभी कर्मचारियों को मास्क व सेनेटाइजर आदि का प्रयोग हमेशा करने की सलाह दी। शिविर के दौरान कोरोना वाॅरियर्स डीएम-एसपी समेत बीओबी के क्षेत्रीय प्रमुख एमएस झा, डा0 मयंक मिश्रा, डा0 विवेक निगम, मो0 आकिब को भी प्रशस्ति पत्र देकर हौसला अफजाई की गयी। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रमुख अतुल कुमार खरे, उप क्षेत्रीय प्रमुख राम विनय कुमार सिंह, उप क्षेत्रीय प्रमुख कुंदर कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबन्धक राहुल वर्मा के अलावा बैंक स्टाफ मौजूद रहा।
No comments:
Post a Comment