फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के प्रतिष्ठत विद्यालय सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्र आयुष सिंह ने एक स्वचालित सेनेटाइजर मशीन का निर्माण करके अपनी प्रतिभा का लोहा एक बार फिर मनवाया।
छात्र आयुष ने सार्वजनिक क्षेत्रों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व कार्यालयों में सेनेटाइजर के असुरक्षित प्रयोग को देखा। जिसमें एक ही सेनेटाइजर में कितने ही लोग हाथ लगाते हैं। जिसके कारण कोरोना के फैलने की संभावना और प्रबल हो सकती है। बस फिर क्या था, छात्र ने इस समस्या से निजात पाने का निश्चय किया तथा लगभग तीन सप्ताह के अथक परिश्रम के द्वारा एक ऐसी स्वचालित सेनेटाइजर मशीन का निर्माण कर डाला जो कि सेंसर आधारित है। आप
हाथ लगाएंगे, सेनेटाइजर अपने आप निकलने लगेगा। हाथ हटाते ही बंद हो जाएगा। आज छात्र ने विद्यालय आकर प्रधानाचार्य के समक्ष अपने अविष्कार का सफल प्रदर्शन किया। जिसे उनके द्वारा खूब सराहा गया। प्रधानाचार्य जीपी मिश्र ने बताया कि छात्र के द्वारा बनाया गया यह प्रोजेक्ट निश्चित रूप से इस महामारी के समय मे सहायक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा कि सेंट जेवियर्स के होनहार छात्रों ने समाज मे आये हर संकट में समाज को बचाने के लिए अपना योगदान दिया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक नितीश कुमार ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र को आशीर्वाद दिया।
![]() |
| छात्र द्वारा बनाई गई स्वचलित सेनेटाइजर मशीन दिखाते प्रधानाचार्य। |


No comments:
Post a Comment