पड़ाव चन्दौली - मोतीलाल गुप्ता । क्षेत्र के फत्तेपुर गांव मे बरेली मोहल्ले को हॉटस्पॉट बनाए जाने के 4 दिन बाद भी जिला प्रशासन की तरफ से नही मेडिकल टीम पहुंची और ना ही उक्त मोहल्ले को सेनिटाइज किया गया जिससे क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया । और साथ ही दी सक्त चेतावनी गौरतलब हो कि अलीनगर थाना अंतर्गत फत्तेपुर गांव के राजस्व बरेली मोहल्ले में चार दिन पूर्व एक 55 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आने के कारण प्रशासन द्वारा उक्त मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए 1 जुलाई बुधवार के दिन वेरिकेटिंग कर दिया गया । जिसके कारण क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न हो गई । तभी से फत्तेपुर गांव के लोग हर जगह उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं यहां तक की उक्त गांव की महिलाओं को साहूपुरी में स्थित 148 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा बहिष्कार किया जा रहा है उनको पशुओं के लिए चारा काटने से मना किया जा रहा है यही नहीं बल्कि उक्त गांव की एक लड़की का पैर में चोट लगने के बाद क्षेत्रीय डॉक्टर के पास जाने पर इलाज के लिए मना कर दिया जाता है इस तरह उक्त गांव के ग्रामीण ऐसे कई विभिन्न अपेक्षाओं के शिकार हो रहे हैं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन की तरफ से घोर लापरवाही की जा रही है क्योंकि जिस घर में मौत हुई है उस घर में अब कोई पुरुष नहीं बचा है दो पुत्री और पत्नी तीन महिलाएं बची है I ग्रामीणों ने मांग किया है कि यह तीन महिलाओं के साथ साथ संक्रमित शव के संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों का जांच किया जाए प्रशासन द्वारा जो भी सुविधा दी जाती है उसे जल्द से जल्द उक्त मोहल्ले में सुविधा प्रदान किया जाए वही इस संबंध में चंदौली डीएम और पंडित दीनदयाल नगर एसडीएम को फोन लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला I जबकि प्रदर्शन के 3 घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट डॉ रोहित गुप्ता फार्मासिस्ट अंकित प्रजापति एलटी देवेंद्र मिश्रा नर्स कृषा यादव पायलट संजय प्रसाद की 5 सदस्यी टीम पहुंच कर मृतक के परिवार और संपर्क में आने वाले लोगों मे 17 लोगों का सैंपल ली I
Saturday, July 4, 2020
Home
Varansi
मोहल्ले को हॉटस्पॉट बनाए जाने के 4 दिन बाद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, तब जिला प्रशासन ने ली सुध
मोहल्ले को हॉटस्पॉट बनाए जाने के 4 दिन बाद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, तब जिला प्रशासन ने ली सुध
Tags
# Varansi
Share This
About Amja Bharat
Varansi
Tags:
Varansi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment