नगर में वन साइड नियम के उल्लंघन पर की गई कार्यवाही - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 4, 2020

नगर में वन साइड नियम के उल्लंघन पर की गई कार्यवाही

एसडीएम व कोतवाल ने काटे चालान

कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । नगर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिकारियों द्वारा मुख्य बाजार सहित अन्य स्थानों की सभी दुकानें वन साइड नियम के तहत खोले जाने व दुकानदार एवम खरीददार द्वारा मास्क का उपयोग करने, दुकान पर सेनेटाइजर अथवा साबुन-पानी रखने,दुकान के बाहर सोशल डिस्टेंस की दृष्टि से गोले बनाये जाने आदि के सख्त निर्देश जारी किए हैं इसके बाबजूद कुछ दुकानदार हैं जो उक्त निर्देशों की अवहेलना कर रहे
हैं,वहीं ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए आज शनिवार को एसडीएम अशोक कुमार व कोतवाल इमरान खान ने नगर के मुख्य बाजार सहित तहसील कार्यालय परिसर के आसपास पैदल गस्त कर नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान काटकर उनसे जुर्माना बसूला। इस दौरान मुँह पर मास्क न लगाने पर कई खरीददारों के भी एसडीएम ने चालान काटे और आगे से नियमों का पालन करने की कड़ी चेतावनी दी। गौरतलब हो कि वन साइड नियम लागू होने के बाद भी कई दुकानदार अपनी दुकानें चोरी छिपे खोल रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages