कानपुर मुठभेड़ कांड में भाजयुमो नेता की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 4, 2020

कानपुर मुठभेड़ कांड में भाजयुमो नेता की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । भाजयुमो के नगर अध्यक्ष एवं पालिका सभासद रविकान्त कुशवाहा ने आज शनिवार को प्रभारी निरीक्षक इमरान खान को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि बीती 3 जून को समाजवादी पार्टी कोंच के नाम से संचालित फेसबुक आईडी से भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे की फोटो व उनका नाम कानपुर मुठभेड़ कांड से जोड़कर पोस्ट की गयी है जबकि क्षेत्रीय अध्यक्ष का उक्त कांड से कोई लेना देना नहीं है और क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित भाजपा की छवि धूमिल करने का काम किया जा रहा है जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। रविकान्त ने
समाजवादी पार्टी कोंच के नाम से संचालित फेसबुक आईडी के संचालक के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की है। इस दौरान भाजपा नगर महामंत्री ओपी कुशवाहा, भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला महामंत्री बादाम कुशवाहा, नरेन्द्र विश्वकर्मा, मिरकू महाराज, मुकेश कुमार, दीपक, बसंत अग्रवाल, दीपक मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं उक्त भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन एसडीएम अशोक कुमार को सौंपते हुए कार्यवाही अमल में लाये जाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages