मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 20, 2020

मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

सगे भाईयों की हत्या के मामले में वर्ष 2007 से फरार चल रहा था आरोपी

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार के निर्देशन व एसपी अंकित मित्तल’ के मार्गदर्शन में अपराधियों की गिरफ्तारी को चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बहिलपुरवा थाना पुलिस व एंटी डकैती टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
बताया गया कि बहिलपुरवा थाना प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह, रेंज एण्टी डकैती टीम प्रभारी शिवप्रसाद रावत ने टीम के साथ गिरधार बाबा के पास बदमाशों की गिरफ्तारी को भ्रमणशील थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि
पुलिस गिरफ्त में इनामिया।
2007 से फरार अभियुक्त अवैध तमंचा कारतूस लेकर हनुमान धारा की ओर से मानिकपुर की ओर जाने वाला है। इस सूचना पर दोनों टीमें देवांगना घाटी के पास हनुमान धारा की ओर से आने वाले रपटा के नजदीक पहुंच कर सड़क को दोनों ओर गाड़ाबंदी की। कुछ देर बाद एक व्यक्ति आता दिखायी दिया। जिसे घेरकर आत्मसमर्पण को कहा गया। इस पर उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षा में फायरिंग करते हुये घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में नाम, पता हेमराज पुत्र बाला यादव निवासी डांडी पुरवा मजरा किहुनिंया बताया। जामातलाशी में तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद हुये हैं। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त साथियों के साथ मिलकर थाना मानिकपुर अन्तर्गत ग्राम कल्याणपुर में दो सगे भाई नन्दा यादव व ज्ञानी यादव पुत्रगण लक्का यादव की हत्या कर दी थी। घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages