श्रद्धालुओं को वापस भेजा, मास्क व सोशल डिस्टेंस की अपील
सफाई, सुरक्षा, सावधानी बरतने के दिए निर्देश
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार, जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने सोमवती अमावस्या के दृष्टिगत परिक्रमा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों से मास्क लगाने एवं एक दूसरे से कम से कम दो मीटर की दूरी बनाये रखने की अपील की। इसके पश्चात यूपीटी तिराहा एवं बेड़ी पुलिया स्थित बैरियर की जांच की। डियूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि किसी भी आने जाने वाले से पूँछताछ अवश्य की जाये। अमावस्या मेला आने वालों को ससम्मान वापस किया गया। डियूटी के दौरान पूर्णतः सावधानी रखें। मास्क अवश्य लगाएं। समय-समय पर अपने हाथों को सेनेटाइज करते रहें। मण्डलायुक्त
ने कहा की परिक्रमा मार्ग की सफाई व्यवस्था लगातार कराते रहें। जिलाधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देश दिए की सफाई कर्मचारियों की टोली बनाकर पूरे परिक्रमा मार्ग की सफाई कराएं तथा नालियों को स्वच्छ कर दवाओं आदि का छिड़काव भी करें। खोही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चैपड़ा तालाब के पास बने शौचालय को चालू कराया जाए। ताकि बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को सुविधा हो सके। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल शौचालय को चालू कराया जाए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी पंकज कुमार पाण्डेय, पीआरओ पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र त्रिपाठी, चैकी प्रभारी सीतापुर रामवीर सिंह, यातायात उप निरीक्षक योगेश कुमार यादव, सहायक विकास अधिकारी रमेश चंद्र गुप्ता, सचिव रामशरण राही, ग्राम प्रधान खोही प्रतिनिधि अरुण कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]() |
| परिक्रमा मार्ग पर भ्रमण कर आयुक्त, डीआईजी, डीएम, एसपी। |


No comments:
Post a Comment