कब्जे से चोरी के 13 मोबाइल व 2 ऑटो मय 2 फर्जी नम्बर प्लेट व तमंचे बरामद
शिकोहाबाद ( फ़िरोज़ाबाद ), विकास पालीवाल । एसएसपी द्वारा पूर्व में घटित घटनाओं के अनावरण व अपराध नियन्त्रण हेतु दिये गये दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर द्वारा मय हमराह पुलिस बल के साथ बुुधवार की मध्य रात्रि में डकैती की योजना बनाते हुए अन्तर्जनपदीय गिरोह के 7 युवकों को थाना क्षेत्र के किशनपुर मोड़ से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है । पकड़े गए चोरों के कब्जे से 13 मोबाइल फोन, दो फर्जी नम्बर प्लेट, दो ऑटो, दो तमंचा, चार कारतूस बरामद किये हैं । पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों ने इस क्षेत्र में हुई मोबाइल लूटों के अलावा अन्य जनपदों में भी लूट की बारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है ।
इस संबंध में थाना में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी (ग्रामीण) राजेश कुमार ने बताया कि हाईवे पर यात्रियों को सवारियों के रूप में अपने वाहन में बैठाकर रास्ते में उनके साथ मारपीट कर सवारियो से मोबाइल लूटपाट किया करते थे। वहीं ये लोग रास्ते में भी बाइक से लोगोों से मोबाईल एवं चैन आदि की झपट्टा मार कर लूट किया करते हैं । देर रात को भी ये किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। लोगों से एवं सवारियों से लूट की घटनाओं की जानकारी हो रही थी । मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर, एसएसआई अंजीश कुमार, एसआई ओमपाल सिंह, नितिन कुमार त्यागी मय पुलिस टीम के किशनपुर मोड पर पहुंचे । जहां से इन सभी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सभी बदमाश शातिर किस्म के हैं।
![]() |
| शिकोहाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार लिए गए चोर । |
यह हैं अन्तर्जनपदीय शातिर चोर
शिकोहाबाद, विकास पालीवाल । पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर चोरों के नाम दीपक पुत्र मनोज कुमार, आकाश पुत्र मनोज निवासी गण शिवनगर रहचटी शिकोहाबाद, मोनू पुत्र किशनपाल निवासी मेहराबाद, राजा पुत्र किशनपाल शर्मा निवासी मेहराबाद स्टेशन रोड शिकोहाबाद, सोरभ पुत्र विनोद कुमार, मंगल सिंह पुत्र वीर बहादुर सिंह, बाॅबी पुत्र स्व अशोक कुमार निवासीगण नगला हैन्डल ( शिकोहाबाद ) हैं। ये अभियुक्त घटना को अंजाम देने के बाद चोरी किए माल को बेचने का काम करते हैं ।


No comments:
Post a Comment