फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल । सुहाग नगरी फ़िरोज़ाबाद के किड्स कार्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्र प्रियांशु दयाल ने हाईस्कूल की परीक्षा में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। प्रियांशु के पिता दयाशंकर जिले में अपर सूचनाधिकारी के पद पर आसीन हैं तथा मां भी शिक्षिका हैं । स्कूल की कोचिंग की पढ़ाई के अलावा प्रियांशू 6 से 7 घंटे के पढ़ाई करता था, जिसके बाद यह मुकाम हासिल किया है।
 |
| अपने पिता के साथ छात्र प्रियांशु । |
प्रियांशु दयाल पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से बहुत प्रभावित हैं और उनको अपना आदर्श मानते हैं । वह उनसे प्रेरित होकर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है । छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कठिन परिश्रम के साथ गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। साथ ही छात्र का कहना है कि किसी भी सफलता के लिए कठिन परिश्रम उसकी चाबी होती है ।
No comments:
Post a Comment