आठ दिवसीय आईसीटी कार्यशाला का समापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 1, 2020

आठ दिवसीय आईसीटी कार्यशाला का समापन

हमीरपुर, महेश अवस्थी । जनपद को प्रेरक जनपद बनाने व शिक्षकों को तकनीकी रूप से मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से मिशन शिक्षण संवाद हमीरपुर द्वारा आईसीटी कार्यशाला का आयोजन किया गया था ।समापन समारोह में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर व्यास देव, गोहांड मनोज लाक्षाकार और कुरारा  श्याम प्रकाश यादव ने सभी शिक्षकों को संबोधित किया व उनके प्रयासों की सराहना की। मिशन शिक्षण संवाद के प्रमुख स्तंभ अवनीन्द्र जादौन ने आई सी टी के शिक्षण में उपयोग की बेहतर जानकारी प्रदान की। गूगल मीट की सहायता से इस ऑनलाइन  कार्यशाला में जनपद के 200 से अधिक शिक्षक प्रतिभाग कर रहे थे । लगातार आठ दिवसीय चलने वाली इस कार्यशाला में शिक्षकों को आईसीटी के विभिन्न प्रयोगों को बारीकी से सिखाने हेतु स्वयं मोबाइल एप्स के जरिए पोस्टर बैनर, पंपलेट बनाना, वीडियो बनाना, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन बनाना, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल, गूगल फॉर्म, ई पोथी, पिक्सेल लैब द्वारा आई कार्ड बनाना, सिखाया गया। बच्चों के लिए 2 डी और 3डी
वीडियो बनाना शिक्षकों को बताया गया । सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए तकनीक का प्रयोग कर समय की बचत और डाटा को लंबे समय तक सुरक्षित करना भी सिखाया गया। प्रशिक्षक हेमलता गुप्ता अलीगढ़, अनिल कुमार मौर्या आजमगढ़, प्रिया शर्मा अलीगढ़, रीना सैनी, राजकुमार शर्मा चित्रकूट, नवीन पुरवार औरैया, नीलम कुमारी सीतापुर एवं अन्य साथी उपस्थित रहे। मिशन शिक्षण संवाद के संयोजक वीरेन्द्र परनामी ने बताया कि यह आईसीटी की पहली कार्यशाला है ,जो जनपद हमीरपुर में आयोजित की गई है। अरुण भदौरिया ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विगत 7 दिनों में कार्यशाला में हुए कार्यों के बारे में एवं शिक्षकों ने टेक्नोलॉजी के बारे में जो भी सीखा, उससे अवगत कराया और नीलम साहू  ने सभी का आभार व्यक्त  किया । जनपद को प्रेरक जनपद बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का प्रयोग विद्यालयों पर महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगा और भविष्य की मांग है कि सभी शिक्षक आईसीटी में निपुण हो। कार्यशाला  आयोजन में नवीन बुधौलिया, नेहा सिंह, जीतेन्द्र प्रताप सिंह, जय प्रकाश ने शिक्षा के उत्थान में महती भूमिका अदा की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages