कानपुर:- लालबंगला शहर का मॉडल बाजार बनेगा:- सतीश महाना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 30, 2020

कानपुर:- लालबंगला शहर का मॉडल बाजार बनेगा:- सतीश महाना

सब कुछ ठीक रहा तो सितंबर में लालबंगला शहर का मॉडल बाजार बन जाएगा। हरजेंद्रनगर चौराहे से चकेरी चौकी चौराहे तक दोनों ओर तीन-तीन फुट चौड़ा फुटपाथ बनेगा। इसके आगे सड़क की साइड में लाल पत्थर की डिजाइनदार जाली लगेगी। दोनों ओर स्टील के चमचमाते पोल पर रंगबिरंगी लाइटें लगेंगी। इन कामों का शिलान्यास सोमवार को कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर किया।
कानपुर संवाददाता:- दो करोड़ रुपए की लागत से सुंदरीकरण होगा। काम की वजह से व्यापारियों और आम जनता को दिक्कत न हो इसके लिए महाना ने कांट्रैक्टर को निर्देश दिया कि पचास-पचास फुट के टुकड़ों में काम करें। हरहाल में 31 अगस्त तक काम पूरा कर लें। इस मौके पर भारत गुजराल, विजय तिवारी, सोनू, जगदीश सिंह, बलवीर सिंह, राजेंद्र गुप्त, लालू सहित कई लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages