पालिका परिसर के सभी कक्षों को कराया सेनेटाइज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 9, 2020

पालिका परिसर के सभी कक्षों को कराया सेनेटाइज

फतेहपुर, शमशाद खान । जिले में कोविड-19 प्रकोप बढ़ने के साथ ही जिलाधिकारी संजीव सिंह ने निर्देश दिये हैं कि सभी सरकारी कार्यालयों को सेनेटाइज कराया जाये। डीएम के निर्देशों पर अमल करते हुए नगर पालिका परिषद ने सेनेटाइज अभियान की शुरूआत करते हुए सर्वप्रथम पालिका परिसर के सभी कक्षों को सेनेटाइज करने का काम किया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सभी कार्यालयों को सेनेटाइज किया जायेगा। 
पालिका परिसर को सेनेटाइज करते कर्मचारी। 
नगर पालिका परिषद के सफाई प्रभारी मो0 हबीब की अगुवई में सफाई कर्मियों की गैंग ने पालिका परिसर के सभी कक्षों को सेनेटाइज करने का काम किया। जिससे लाकडाउन के बाद कार्यालय खुलने पर यहां आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को कोरोना की चपेट में आने से बचाया जा सके। प्रभारी श्री हबीब ने बताया कि जिलाधिकारी संजीव सिंह कोरोना वायरस को लेकर बेहद गम्भीर हैं। दिनों दिन शहर में बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए उन्होेने चार दिनों का लाकडाउन घोषित किया है। इस अवधि में सभी सरकारी कार्यालयों को सेनेटाइज करने की जिम्मेदारी पालिका को दी है। उन्होने बताया कि चार दिनों तक लगातार पालिका द्वारा सभी कार्यालयों को सेनेटाइज किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages