लॉकडाउन का दिखा असर, सुनसान रहीं सड़कें - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 19, 2020

लॉकडाउन का दिखा असर, सुनसान रहीं सड़कें

दुकानें रही बंद, फेरी वालों ने पहुंचाई जरूरत की वस्तुएँ

फतेहपुर, शमशाद खान । कोरोना महामारी को देखते हुए शासन के निर्देश पर सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन में रविवार को भी जनपद पूरी तरह लॉकडाउन रहा। बाजार समेत सभी तरह की व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने से सड़कों पर सन्नाटे का माहौल रहा। शराब की दुकानों, मेडिकल स्टोरों के आलावा पैथालॉजी समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की सेवाएं चालू रही। वहीं रविवार के कारण लॉकडाउन का असर अधिक प्रभावी रहा। शहर में कोरोना महामारी के कारण मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ-साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे लोगों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त है। जिला प्रशासन के निर्देश पर मोहल्लों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर बैरीकेटिंग लगाकर बन्द दिया गया है और क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश को पहले ही प्रबंधित कर दिया गया है। कोविड के बढ़ते
पटेलनगर चौराहे पर सन्नाटे का दृश्य।
संक्रमण की दहशत और लॉकडाउन के कारण आम दिनों में हमेशा भीड़-भाड़ से गुलजार रहने वाली सड़कें पूरी तरह सुनसान दिखाई दी। लगभग सभी मार्गों पर पसरे हुए सन्नाटे में कोविड 19 के प्रति लोगों की जागरूकता एवं कोरोना का भय साफ देखा जा सकता है। वहीं मार्गों पर आवश्यक वस्तुओं की फेरी करने वाले लोगों के अलावा जरूरत की वजह से मामूली सँख्या में लोग निकलते हुए दिखाई दिये। प्राइवेट गाड़ियां न के बराबर नजर आयीं जबकि पुलिस व एम्बुलेंस के वाहन ही सड़को पर दौड़ती हुई दिखाई दिये। जगह-जगह पुलिस के बैरिकेट्स एवं तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों को रोक-रोक कर वाहनों की चेकिंग करने के साथ ही बाहर निकलने का कारण पूछने के बाद ही केवल आवश्यक कार्य से निकलने वालों को ही जाने दिया गया। जबकि बिना जरूरत के बाहर निकलने वालो जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गयी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages