चोरी की एक बाइक के साथ तीन शातिर गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 19, 2020

चोरी की एक बाइक के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

फतेहपुर, शमशाद खान । पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के दिशा-निर्देशन में वाहन चोरों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कल्यानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ तीन शातिर चोरों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है। 
जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना प्रभारी अनूप सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ नेशनल हाईवे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग आते दिखाई दिये। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास
पुलिस टीम की गिरफ्त में पकड़े गये चोर।
करने लगे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। जब बाइक के कागजात मांगे गये तो दिखा न सके। इस पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि अपाचे बाइक नं0 यूपी-78ईपी/8880 चोरी की है। पकड़े गये शातिर चोरों ने अपने नाम कुंदन पटेल पुत्र सुरेश पटेल निवासी कस्बा औंग थाना औंग, गौरव शर्मा पुत्र शिवशंकर निवासी ग्राम कोरसम थाना कल्यानपुर, अंशू सिंह पुत्र पारस सिंह निवासी ग्राम चैडगरा थाना कल्यानपुर बताया। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 107/2020 धारा 41/411 भा0द0वि0 पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages