चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मऊ कस्बे के बाजार रोड स्थित मठल्लू व कल्लू ब्रदर्स की किराना दुकान में अचानक शार्ट शर्किट से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कडी मशक्कत बाद लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक ने बताया कि आग से लगभग चार लाख की क्षति हुई है। तहसील क्षेत्र में फायर बिग्रेड न होने से
 |
| आग से जली दुकान। |
आमजन में भारी आक्रोश रहा। बताया गया कि महेशदत्त मिश्रा के घर में स्थित कन्फेक्सनरी व ब्रेकरी की दुकान पर अचानक विद्युत शार्ट शर्किट से आग लग गई। जब तक आग बुझाया गया तब तक सारी सामग्री जलकर राख हो गई। कस्बेवासियों ने बताया कि तहसील क्षेत्र में कोई दमकल वाहन नहीं है। जिसके चलते आग की घटनाएं होने पर भारी क्षति होती है।
No comments:
Post a Comment