कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो में निरुद्ध एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।मामले के मुताबिक बुधवार को सुबह करीब 5:30 बजे कोतवाल इमरान खान,सागर चौकी प्रभारी संजीव कटियार सहित कॉन्स्टेबल बलबीर सिंह,अजीत सिंह,बादल सिंह,मनोज यादव आदि के साथ क्षेत्र में गस्त कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पंचानन चैराहे के समीप घेराबन्दी कर उक्त पुलिस टीम ने अतुल पुत्र रामबाबू
 |
| मामले का खुलासा करते एएसपी। |
अहिरवार निवासी नई बस्ती एट को 315 बोर के अबैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अतुल सहित अन्य के खिलाफ बीती 6 मार्च 2019 को ग्राम बसोब निवासी एक व्यक्ति ने कोंच कोतवाली में दफा 353, 366, 376 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था और तभी से वह बांछित चल रहा था जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी हेतु उसके ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
No comments:
Post a Comment