एएसपी ने किया सर्किल के अर्दली रुम का निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 15, 2020

एएसपी ने किया सर्किल के अर्दली रुम का निरीक्षण

माधौगढ़ (जालौन), अजय मिश्रा । अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश कुमार ने कोतवाली में आयोजित तीनों अर्दली रुम का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंम्बित विवेचनाओं के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही न करें तथा उसका शीघ्र व गुणवत्ता परक निस्तारण करें इसी दौरान उन्होंने थानों के अभिलेखों को खंगाला व  मालखाने का भी निरीक्षण किया उन्होंने थाना रामपुरा, गोहन, रेंढ़र, चैकी बंगरा के उप निरीक्षकों व थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आईटी, महिला एवं बाल अपराधों पर सख्ती दिखाऐं इसके अलावा भूमि संबंधी विवादों को गंभीरता से लें ताकि किसी प्रकार की हिंसा ना फेैल सके इसी के साथ ही कोतवाली माधौगढ़ व सर्किल के थानों मे पड़ी लंबित विवेचनाओं का निस्तारण शीघ्र करें इसमें किसी प्रकार की हीला हवाली कतई बर्ताश्त नही की जायेगी इसके
सर्किल के थानों की बैठक लेते एएसपी।
अतिरिक्त वांछित चले रहे अपराधियों पर कड़ी नजर बनाये रखें व गस्त के दौरान पुलिस अराजकता का माहौल पैदा करने वाले अराजकतत्वों पर भी पैनी नजर रखे ताकि अपराध पर शिकंजा कसा रहे इसी दौरान एएसपी ने कोतवाली परिसर के अन्दर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लिया उन्होंने कहा कि हरे पेड़ पौधे ही हमारे देश की धरोहर है इन्ही से मनुष्य निरोग रहता है इस मौके पर सीओ संजय शर्मा , कोतवाल सुनील कुमार , रेढ़र थानाध्यक्ष, रामपुरा थानाध्यक्षक संजय मिश्रा, गोहन थानाध्यक्ष राजीव वैश्य, उपनिरीक्षक अशोक यादव, योगेन्द्र सिंह, प्रेमपाल, पुल्लन पाल, रामवीर सिंह, सिपाही पंकज यादव, राहुल, अखिलेश, मनीष व अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages