पावर हाउस की सीटी जलने से दस घण्टे गुल रही बिजली - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 20, 2020

पावर हाउस की सीटी जलने से दस घण्टे गुल रही बिजली

फतेहपुर, शमशाद खान । शहर स्थित मुराइनटोला पावर हाउस की पैनल के नीचे लगने वाली सीटी अचानक सोमवार की सुबह आठ बजे फुंक गई। जिसके चलते शहर का आधा हिस्सा उमस भरी गर्मी में बेचैन हो गया। जेई शिव बाबू निषाद की देखरेख में इसकी मरम्मत का काम शुरू कराया गया। करीब दस घण्टे बाद शाम छह बजे पैनल ने काम करना शुरू कर दिया। तब जाकर विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। 
मशीन की सीटी ठीक करते कर्मचारी।
जानकारी के अनुसार मुराइनटोला पावर हाउस की मशीन की सीटी अचानक खराब हो गयी थी। बताया जाता है कि यह सीटी मशीन के पैनल के नीचे मुख्य कार्य करती है। जिसके फुंक जाने से शहर के आधे इलाके की बिजली गुल हो गयी थी। जेई शिव बाबू निषाद की देखरेख में सीटी की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। देर शाम छह बजे इसे ठीक करके विद्युत आपूर्ति बहाल की गयी लेकिन नौ घण्टे बिजली आपूर्ति ठप्प हो जाने से उमस भरी गर्मी के बीच लोगों की दिन भर की जहां नींद हराम हो गयी वहीं लोग बेचैन दिखे। दस घण्टे बिजली गुल होने से सर्वाधिक दिक्कत छोटे बच्चों को उठानी पड़ी। डाक्टरों का कहना है कि यदि बच्चों की नींद खराब होती है तो उनमें चिड़चिड़ापन आ जाता है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages