एनएसएस की छात्राओं ने दीवारों पर लिखे कोरोना के स्लोगन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 3, 2020

एनएसएस की छात्राओं ने दीवारों पर लिखे कोरोना के स्लोगन

फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल ।  बीडीएम म्यू. कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय  शिकोहाबाद में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई वर्तमान समय में कोरोना महामारी काल में प्राचार्या डा0 नीता सक्सेना एवं कार्यक्रम अधिकारी डा0 सीमारानी के निर्देशन में सक्रिय भूमिका का निर्वाह कर रही है, जिसके अन्तर्गत स्वयंसेविकाओं द्वारा विभिन्न झुग्गी झोपडियों में हस्तनिर्मित मास्क वितरित किये। स्वंयसेविकाओं ने ‘मुस्कुरायेगा इंडिया‘ प्रोग्राम के अन्तर्गत अपनी रचनात्मक प्रस्तुति, गायन, कविता, पोस्टर इत्यादि के माध्यम से दी । इसी श्रृंखला में स्वयंसेविकाओं ने अपनी
भावनाओं को संदेश के रूप में दीवारों पर लिखा, ताकि आमजन इससे प्रेरित हो । स्वंयसेविका  शिवाली जैन ने मैनपुरी रोड स्थित टीचर्स कालोनी में अपने संदेश को दीवार पर लिखा कि  गंभीर है विशाल  है, बडी महामारी है, संयम रखना दोस्तों कोरोना वायरस से जंग अभी जारी है ।  स्वयंसेविका कु0 सलोनी ने स्टेशन रोड  में अपनी अभिव्यक्ति दीवारों पर दी । स्वयंसेविका स्नेहा यादव ने नारायण तिराहा पर दीवारों पर अपने संदेश में यह स्पष्ट किया कि मास्क ना पहनना वीरता नहीं, मूर्खता है ।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages