48 घंटे में नहीं हुआ सुधार, तो देंगे धरना .... - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 3, 2020

48 घंटे में नहीं हुआ सुधार, तो देंगे धरना ....

बिजली कटौती से नाराज व्यापारियों ने एक्सियन को सौंपा ज्ञापन  

फ़िरोज़ाबाद / शिकोहाबाद, विकास पालीवाल  । अघोषित विद्युत कटौती को लेकर राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन के प्रदेश महामंत्री राजीव गुप्ता ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर विद्युत विभाग के खिलाफ  आक्रोश जताते  हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एक्सियन को सौंपकर आपूर्ति को 18 घंटे किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि अगर आपूर्ति 48 घण्टे मे नही सुधरी , तो एक्सियन  कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा ।
एक्सियन को ज्ञापन सौंपते  राष्ट्रीय उद्योग संगठन के व्यापारी ।
शिकोहाबाद नगर में पिछले  कई  दिन से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था काफी लचर हो गई है। अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। विद्युत आपूर्ति आने व जाने का कोई समय नही है। दिन हो या रात, प्रत्येक समय कटौती रहती है और जो समय आपूर्ति आती है उसमें शटडाउन रहता है। गर्मी के प्रकोप के चलते  महिलायें एवं छोटे छोटे बच्चे परेशान हैं, उद्योग धंधों पर भी असर पड़ रहा है । ज्ञापन देने वालो मे राजीव गुप्ता, सोनी गम्भीर, विकास गुप्ता पीसीएस, शिक्षक शंशाक पाठक, सोनू सरदार, सुनील गुप्ता, देवेन्द्र धाकरे, व्यापारी अच्छे भाई आदि मौजूद रहे।  इस दौरान एक्सियन झब्बू राम ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages