एसडीएम के नेतृत्व में चलाया गया अभियान
कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । दिन प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को काबू में करने के लिये प्रदेश शासन के निर्देश पर शनिवार एवम रविवार को पूर्ण बन्दी होने के बाद भी आम लोगों के बाइक पर सवार होकर सड़कों पर घूमने की लगातार मिल रहीं सूचनाओं के आधार पर आज रविवार को दोपहर के समय एसडीएम अशोक कुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक इमरान खान, क्राइम इंस्पेक्टर उदयभान गौतम
ने पुलिस बल के साथ मिलकर मारकंडेश्वर तिराहे पर बाहनों की सघन चैकिंग की।चैकिंग के दौरान मुँह पर मास्क ना लगाने, बाइक पर तीन सवारियाँ बैठी होने,अकारण ही सड़क पर घूमने पर पुलिस ने 37 लोगों के चालान काटकर करीब 55 सौ रुपये जुर्माना बसूला। मास्क ना लगाने पर उरई से बाइक पर सवार होकर कोंच आ रहे एक पुलिस कर्मी से भी 5 सौ रुपये जुर्माना बसूला गया और आगे से जारी नियमों का पालन करने की नसीहत भी अधिकारियों ने उक्त पुलिस कर्मी को दी। चेकिंग के चलते तिराहे पर बाइक चालकों में हड़कम्प की स्थिति मची रही और लोग यहां वहां गलियों से निकलते देखे गये।
![]() |
| बगैर मास्क लगाये लोगों से जुर्माना वसूली टीम। |


No comments:
Post a Comment