सिर पर मोहम्मद लिखे बकरे को खरीदने की होड़ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 19, 2020

सिर पर मोहम्मद लिखे बकरे को खरीदने की होड़

बकरा देखने वालों का गांव में लगा तांता
बकरे को खरीदने को लेकर मची होड़ 

बाँदा, के एस दुबे -  बांदा के महुआ ब्लाक के निवादा गांव में एक बकरे को देखने वालों का तांता लगा हुआ है। बकरा खरीदने को लेकर लोगों में होड़ लगी है जिससे बकरे की कीमत लाखों में पहुंच गई है। बकरा ईद जैसे-जैसे नजदीक आ रही है बकरों की खरीद फरोख्त का सिलसिला तेज हो रहा है।
वह बकरा जिसके सिर पर मोहम्मद लिखा हुआ है
लाक डाउन की वजह से भले ही बाजार में बकरों की कोई बाजार न लग रही हो लेकिन इक्का दुक्का बकरे लोग बाजारों में लिए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने बकरे खरीदने के लिए गांव की तरफ जाना शुरू कर दिया है ताकि गांव में जो लोग बकरे पाले हुए हैं उनसे खरीद सकें। इसी दरम्यान जनपद के महुआ ब्लाक के निवादा गांव में एक बकरा ऐसा प्रकाश में आया है जिसके सिर पर इस्लाम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद साहब का नाम लिखा हुआ है। इस बकरे के सिर पर मोहम्मद लिखा होने से इस बकरे को देखने वालों का गांव में तांता लगा हुआ है। हर कोई इस बकरे को खरीदना चाहता है। इसी होड़ में इस बकरे की कीमत लाखों में पहुंच गई है। महुआ ब्लाक के निवादा गांव निवासी बकरे के मालिक मोहम्मद हासिम ने बताया कि ये बकरा लगभग दो वर्ष का हो चुका है। इस बकरे के सिर पर मोहम्मद लिखा है, जिसकी वजह से इसे देखने और खरीदने वाले लगातार आ रहे हैं। अब तक इस बकरे की कीमत एक लाख तीस हजार लग चुकी है लगातार लोग आ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages